1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अमित शाह लखनऊ में जारी करेंगे भाजपा का घोषणा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

अमित शाह लखनऊ में जारी करेंगे भाजपा का घोषणा पत्र, पढ़ें पूरी खबर

भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र यानी जन कल्याण संकल्प पत्र जारी करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश:  भारतीय जनता पार्टी अपना घोषणा पत्र यानी जन कल्याण संकल्प पत्र जारी करेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है।

भारतीय जनता पार्टी के चाणक्य माने जाने वाले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के अन्य दिग्गज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आज होने वाले कार्यक्रम में घोषणा पत्र को जारी करेंगे। पहले यह संकल्प पत्र रविवार को जारी किया जाना था लेकिन भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में जारी करेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अब संकल्प पत्र जारी करने के स्थल को बदला है। अब भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में जारी किया जाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना भाजपा के लोक कल्याण संकल्प को जारी करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...