1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. कांग्रेस ने अपने दो बड़े नेताओं को किया पार्टी से किया निष्कासित…जानिए क्या है वजह?

कांग्रेस ने अपने दो बड़े नेताओं को किया पार्टी से किया निष्कासित…जानिए क्या है वजह?

Congress expelled its two big leaders from the party… know what is the reason?...कांग्रेस ने उन बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। जिन्होंने पार्टी के भीतर विरोधी गतिविधियों का सहारा लिया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:खुशी पाल

उत्तराखंड(Uttarakhand) की कांग्रेस पार्टी(Congress Party) ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, हाल ही में कांग्रेस ने अपनी पार्टी के दो बड़े नेताओं को निष्कासित किया है। आपको बता दें कि कांग्रेस ने उन बड़े नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया है। जिन्होंने पार्टी के भीतर विरोधी गतिविधियों का सहारा लिया है।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड प्रत्याशियों ने चुनाव जीतने के लिए पैसों का लिया सहारा! चुनाव आयोग ने ली खबर…

6 साल के लिए किया निष्कासित

कांग्रेस पार्टी के भीतर जिन नेताओं ने विरोधी गतिविधियों को बढ़वा दिया। उन दो विधायको को पार्टी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने 10 से अधिक प्रमुख नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था।

महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी का बयान

वहीं, इस मामले पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने जानकारी दी कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला विधायक तसलीम अहमद को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक तसलीम पार्टी से बगावत कर लक्सर से पार्टी प्रत्याशी अंतरिक्ष सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।

विधायक नारायण राम आर्य के खिलाफ कार्रवाई

इसके अलावा दूसरी कार्रवाई पूर्व विधायक नारायण राम आर्य के खिलाफ की गई है। वह जिला कांग्रेस कमेटी पिथौरागढ़ के विधायक है। आपको बता दें कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। बता दें कि वह आर्य गंगोलीहाट से वर्ष 2002 और वर्ष 2012 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक चुने गए थे।

भाजपा के संपर्क में थे ये नेता

सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक इन नेताओं को इसलिए भी पार्टी से निष्कासित किया गया क्योंकि इस बार टिकट कटने के बाद से वह लगातार भाजपा के संपर्क में रहे। इसकी वजह से उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई  है। बता दें कि इसके अलावा कांग्रेस ने अब तक दस से अधिक नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...