1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पाकिस्तान पहुंची अंजू का जालौन से खास रिश्ता, कई वर्ष पहले अपना लिया था ईसाई धर्म

पाकिस्तान पहुंची अंजू का जालौन से खास रिश्ता, कई वर्ष पहले अपना लिया था ईसाई धर्म

भारत से अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू वर्मा को लेकर जनपद जालौन सुर्खियों में है। नसरुल्लाह के प्यार में पाकिस्तान पहुंची अंजू का जालौन जिले से खास रिश्ता है। अंजू का जन्म जालौन में माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के कैलोर गांव में हुआ था, यह गांव उसका ननिहाल है। अंजू ने शुरुआती पढ़ाई इसी गांव में रहकर की। अंजू का पासपोर्ट भी माधौगढ़ तहसील के ग्राम कैलोर से स्वीकृत हुआ है। अंजू के माता-पिता ने काफी पहले ईसाई धर्म अपना लिया था।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

जालौन, यूपीः भारत से अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू वर्मा को लेकर जनपद जालौन सुर्खियों में है। जिस तरह पाकिस्तान की सीमा पार कर सीमा हैदर भारत आई है, उसी तरह अंजू भी चर्चा का विषय बनी हुई है। नसरुल्लाह के प्यार में पाकिस्तान पहुंची अंजू का जालौन जिले से खास रिश्ता है। अंजू का जन्म जालौन में माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के कैलोर गांव में हुआ था, यह गांव उसका ननिहाल है। अंजू ने शुरुआती पढ़ाई इसी गांव में रहकर की। बाद में वह अपने माता-पिता के साथ टनकपुर चली गईं। अंजू का पासपोर्ट भी माधौगढ़ तहसील के ग्राम कैलोर से स्वीकृत हुआ है।

(अंजू वर्मा के मामा)

अंजू के मामा रोशनलाल वर्मा के मुताबिक अंजू के माता-पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया था। करीब 15 साल पहले अंजू की शादी राजस्थान के भिवाड़ी में ईसाई परिवार में हुई थी। उसका एक बेटा और एक बेटी भी है। उन्होंने बताया कि अंजू का कैलोर ज्यादा आना-जाना नहीं था। पिछली बार वह एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी। क्योंकि अंजू का परिवार ईसाई धर्म अपना चुका था, इसलिए रिश्तेदार अंजू से कोई ताल्लुक नहीं रखते थे। अंजू पहले रियल स्टेट कंपनी में काम करती थी। वर्तमान में राजस्थान के भिवाड़ी की होंडा एजेंसी में कार्यरत थी। अंजू की शादी मद्रासी मूल के किसी ईसाई धर्म के व्यक्ति से हुई थी। अंजू वर्मा का एक अपील का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। जालौन के एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सूचना मिली थी कि अंजू का जालौन जिले में ननिहाल है, लेकिन परिवार कई दशकों से दिल्ली में रहता है। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।

जालौन से संवाददाता रविकांत द्विवेदी की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...