देश की राजधानी में आज से India AI Impact Summit 2026 का भव्य आगाज हो गया है। 16 से 20 फरवरी तक चलने वाला यह आयोजन भारत मंडपम में हो रहा है, जहां दुनिया भर की 300 से अधिक कंपनियां अपनी अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीकों और समाधान प्रस्तुत कर रही हैं। खेती से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और गवर्नेंस तक-एआई आम लोगों की जिंदगी को कैसे आसान और प्रभावी बनाएगा, इसकी पूरी झलक इस समिट में देखने को मिलेगी।
समिट के समानांतर India AI Impact Expo 2026 का आयोजन भी किया जा रहा है। यहां वैश्विक टेक कंपनियां और स्टार्टअप्स अपने लेटेस्ट AI प्रोडक्ट्स, सॉल्यूशंस और लाइव डेमो प्रदर्शित कर रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य यह दिखाना है कि एआई का व्यावहारिक उपयोग अलग-अलग क्षेत्रों में कैसे बदलाव ला सकता है और आम नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ कैसे मिल सकता है।
मेगा AI एक्सपो: करीब 70,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले एक्सपो में 30 से अधिक देशों की कंपनियां भाग ले रही हैं। विज़िटर्स लाइव डेमो के जरिए देख सकेंगे कि एआई वास्तविक जीवन में कैसे काम करता है।
युवाओं के लिए विशेष कार्यक्रम: छात्रों और युवाओं के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें पढ़ाई, स्किल डेवलपमेंट और करियर में एआई टूल्स के उपयोग पर मार्गदर्शन मिलेगा।
रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान: एक्सपो में ऐसे एआई मॉडल्स दिखाए जा रहे हैं जो फसल रोग पहचान, बेहतर चिकित्सा, और भाषा अनुवाद जैसी जरूरतों को आसान बनाते हैं।
स्टार्टअप्स से सीधा संवाद: भारतीय और विदेशी स्टार्टअप्स के साथ आम लोग सीधे बातचीत कर भविष्य की तकनीक को समझ सकेंगे।
एक्सपीरियंस ज़ोन: थीमैटिक पैवेलियन्स में AI ट्यूटर, स्मार्ट हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे टूल्स का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा।
इस समिट में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा सहित 15-20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और 50+ मंत्री शिरकत करेंगे। टेक जगत से सुंदर पिचाई, सैम ऑल्टमैन, बिल गेट्स के आने की संभावना है। भारतीय उद्योग जगत से मुकेश अंबानी, एन चंद्रशेखरण, नंदन नीलेकणि, सुनील भारती मित्तल, के. कृतिवासन और रोशनी नादर मल्होत्रा भी शामिल होंगी।
16 फरवरी: नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों की राउंडटेबल चर्चा; शाम 5 बजे नरेंद्र मोदी द्वारा India AI Expo का उद्घाटन।
17 फरवरी: खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा, जेंडर सशक्तिकरण और दिव्यांग सहायता पर आधारित 6 रिसर्च बुक्स का विमोचन।
18 फरवरी: शीर्ष वैज्ञानिकों की रिसर्च प्रेज़ेंटेशन और कंपनियों के लाइव एआई डेमो।
19 फरवरी: प्रधानमंत्री का मुख्य संबोधन; 100+ वैश्विक दिग्गजों के साथ एआई निवेश व रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा।
20 फरवरी: GPAI काउंसिल की बैठक-सुरक्षित और भरोसेमंद एआई पर वैश्विक सहमति पर मंथन।
समिट की चर्चाएं ह्यूमन कैपिटल, सोशल एम्पावरमेंट, सुरक्षित और भरोसेमंद AI, इनोवेशन, साइंस, AI संसाधनों का लोकतंत्रीकरण और आर्थिक विकास- इन सात विषयों पर केंद्रित हैं। पूरी रूपरेखा तीन सूत्रों पर आधारित है-