1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मरीज की मौत के मामले में हॉस्पिटल स्टाफ को फैन, हेलमेट-रॉड से पीटा, फिर पता चला कि…

मरीज की मौत के मामले में हॉस्पिटल स्टाफ को फैन, हेलमेट-रॉड से पीटा, फिर पता चला कि…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मरीज की मौत के मामले में हॉस्पिटल स्टाफ को फैन, हेलमेट-रॉड से पीटा, फिर पता चला कि…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी 

उत्तर प्रदेश : कोरोना का कहर लगातार जारी है। ऐसे में कई अस्पतालों से लापरवाही के मामले भी सामने आ रहे है। कई जगहों पर तो लापरवाही करने पर मरीज के परिजनों का गुस्सा हॉस्पिटल स्टाफ पर फूट पड़ रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहाँ एक अस्पताल में मरीज की मौत की खबर सुनकर परिजन आग बबूला हो गए। जिसके बाद हॉस्पिटल स्टाफ को परिजनों ने फैन, हेलमेट और रॉड से पीटा। लेकिन आपको जानकर हैरानी कि दरअसल, मरीज की मौत हुई ही नहीं थी, बल्कि ये केवल अफवाह थी। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो गया। 

मामला आगरा के एक निजी अस्पताल का है। जहां पर कुछ लोगों ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि महिला के परिजनों ने महिला स्टाफ को बेहरमी से लोहे की रॉड, हेलमेट से मारा। जिसके बाद महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। 

इतना ही नहीं, मरीजों ने अस्पताल में भी जमकर तोड़फोड़ मचाई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि जिसके हाथ में जो आ रहा है, उसने उस पर तोड़फोड़ की। अस्पताल के दरवाजे और अन्य सामान भी बुरी तरह तोड़ दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी सिटी रोहन पी बोत्रे ने मामले को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरी पर्वत थाना इलाके में एक लोटस हॉस्पिटल है। जहां पर एक इरफान नाम का शख्स भर्ती है। उसे सेप्टीसीमिया हुआ है। किसी ने अफवाह उड़ाई कि उसकी मृत्यु हो गई है। इस पर भड़के परिजनों ने हॉस्पिटल स्टाफ के साथ मारपीट की। जिसमें एक महिला स्टाफ को फैन,हेलमेट-रॉड से पीटा गया। 

पुलिस ने बताया कि इस मामले में थाना हरी पर्वत में एफआईआर दर्ज कर लगी गई है और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा जो भी इस केस में वांछित हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...