1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आगरा में बदमाशों ने पर्स छीनने के लिए मारा झपट्टा, बाइक से गिरी महिला 100 मीटर तक घिसटती रही… मौत

आगरा में बदमाशों ने पर्स छीनने के लिए मारा झपट्टा, बाइक से गिरी महिला 100 मीटर तक घिसटती रही… मौत

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आगरा में बदमाशों ने पर्स छीनने के लिए मारा झपट्टा, बाइक से गिरी महिला 100 मीटर तक घिसटती रही… मौत

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

आगरा: यूपी के आगरा जिले से वारदात की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप भी दहल जायेंगे। जिले के अछनेरा क्षेत्र के गांव कीठम से पिंकी नाम की एक युवती अपने भाई राजू के साथ बाइक से मायके जाने के लिए निकली। सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र और पर्स लूटने के लिए झपट्टा मारा। पिंकी ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया तो बदमाशों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी।

जैसे ही बदमाशों ने बाइक की स्पीड बढ़ाई पिंकी बाइक से गिरकर सड़क पर घिसटने लगी। सौ मीटर तक घिसटने के बाद अंतत: बदमाश उसका पर्स लेकर भाग गए। लेकिन बाद में पिंकी मौत हो गई। यह खौफनाक मामला रविवार को दोपहर दो बजे कीठम के पास न्यू दक्षिण बाईपास का। भरी दोपहरी में घटी। बदमाश युवती का पर्स तो छीन कर ले गए, इसके साथ ही इस खौफनाक मंजर ने लोगों का चैन भी छीन लिया है। अब देखना यह है कि पुलिस आरोपियों को कब तक पकड़ पाती है।

थाना इरादत नगर के बांस दानसहाय निवासी मनीष सेना की इंजीनियरिंग कोर में तैनात हैं। उनकी तैनाती मणिपुर में है। उनकी पत्नी पिंकी उर्फ प्रेमलता (22) रविवार दोपहर को दो बजे भाई राजू के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। उनका मायका शहजादपुर (फरह) मथुरा में है। राजू ने बताया कि न्यू दक्षिणी बाईपास पर कीठम गांव के पास बाइक पर दो बदमाश पीछे से आए। बाइक पर पीछे बैठे एक बदमाश ने बहन पिंकी के कंधे से पर्स और मंगलसूत्र लूटने का प्रयास किया। मगर, पिंकी को समझते देर नहीं लगी। 

पिंकी ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। बदमाश ने झटके से हाथ छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन पिंकी ने छोड़ा नहीं। इस पर बदमाश तेजी से बाइक दौड़ाने लगे। पिंकी अपनी बाइक से गिर गई। वह बदमाशों की बाइक के साथ घिसटने लगी। तकरीबन 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गईं। इससे उनके सिर में चोट लग गई। यह देखकर भाई ने बाइक रोकी। उधर, बदमाश आगे की तरफ भाग निकले। इसके बाज राजू ने अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में पिंकी को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

वारदात के बाद पिंकी के भाई राजू ने कहा कि दिनदहाड़े लूट होती है और सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस आती है, क्या कहूं इसे…। पुलिस की लापरवाही से ही बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हमारे साथ हुई घटना पुलिस के लिए चुनौती है। बदमाश का दुस्साहस दिखाता है कि पुलिस का रसूख नहीं रहा। उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवकों ने पीछे से पिंकी के कंधे में टंगे पर्स पर झपट्टा मारा। बाइक अनियंत्रित हो गई। वह बाइक संभालता, इससे पहले ही पिंकी सड़क पर गिर पड़ी। वह एक बदमाश और पर्स को पकड़े थी। बदमाशों की बाइक के साथ घिसटती चली गई।

पिंकी की शादी 29 जून 2020 को मनीष से हुई थी। 15 दिन पहले ही पति ड्यूटी पर वापस गया। इसके बाद वह भाई के साथ मायके जा रही थी, तभी यह वारदात हो गई। घटना के बाद पुलिस ने रायभा टोल और एक पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। एक बाइक पर दो लोग नजर आए हैं। उनके बदमाश होने की आशंका जताई गई है। SSP मुनिराज जी का कहना है कि पिंकी के ससुर ओमप्रकाश की तहरीर पर थाना अछनेरा में मुकदमा दर्ज किया है। 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...