शिवसेना के संस्थापक, श्रद्धेय बाला साहेब ठाकरे जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। सनातन संस्कृति, राष्ट्रवाद, जनसेवा और गरीब कल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायक रहा है।
उनकी दूरदृष्टि, साहसिक नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पित विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन का कार्य करती रहेगी।