रिपोर्ट- माया सिंह
उत्तर प्रदेश : भारत में गुरु और शिष्य का रिश्ता बेहद पवित्र माना गया है, लेकिन इस कलयुग में इस रिश्ते को तार-तार करने वाली खबरें अक्सर सामने आती रहती है। एक बार फिर इस रिश्तें को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है मामला यूपी के उन्नाव जनपद का है, जहां एक नाबालिग छात्रा के साथ पिछले एक साल से लगातार दुष्कर्म करने के खिलाफ एक शिक्षक पर मुकदमा दर्ज हुआ है और नाबालिग छात्रा को मेडिकल जांच के लिए जिला आस्पताल भेज दिया गया है ।

दरअसल , उन्नाव जनपद के आसीवन थाना के अंतर्गत रमपुरवा गांव निवासी 15 साल की किशोरी कक्षा 10वीं की छात्रा है और उसी के स्कूल टीचर प्रदीप कुमार पिछले 2 साल से उसके घर पर ट्यूशन पढ़ाने आते थे । हैरानी की बात है कि घर पर पढ़ाने के दौरान ही स्कूल में फेल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया और कहीं शिकायत करने पर अंजाम भुगतने को भी डराता रहा ।
इस घिनौने काम का खुलासा 5 मार्च को हुआ जब शिक्षक को गलत हरकतें करते हुए परिजनों ने मौके पर देख लिया ।इसके बाद पिता ने बेटी से शख़्ती से पूछताछ की तो छात्रा ने सारी कहानी बयां कर दी । यह दर्दनाक घटना जानने के बाद पिता ने इंसाफ के लिये कानून का दरवाजा खटखटाया है ।

बांगरमऊ सीओ अंजनी कुमार राय ने बताया कि बीते देर रात थाने में शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया , जिसके बाद से थाना अध्यक्ष आसीवन ने लड़की को जांच के लिये आस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ।