1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस गोली कांड: सपा नेता गौरव सोंगरा ने बेटी न छेड़ने देने पर किसान पिता को गोलियों से भूना

हाथरस गोली कांड: सपा नेता गौरव सोंगरा ने बेटी न छेड़ने देने पर किसान पिता को गोलियों से भूना

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस गोली कांड: सपा नेता गौरव सोंगरा ने बेटी न छेड़ने देने पर किसान पिता को गोलियों से भूना

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: हाथरस में  एक किसान को अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से करना इतना भारी पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी मौत से चुकानी पड़ी। आपको बता दें कि जुलाई 2018 में मृतक पिता ने अपनी बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी विवाद के चलते आरोपिय़ो ने सोमवार को 10 से 12 राउंड फायरिंग कर अमरीश शर्मा को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस से की गई शिकायत से नाराज दबंगों ने सोमवार को हत्या की वारदात को अंजाम दिया। बेटी ने चार नामजद सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरी ओर घटना के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी ललित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि मुख्य़ आरोपी गौरव सोंगरा की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हैं। इन तस्वीरों मे आरोपी सोंगरा समाजवादी पार्टी के बैनर में दिख रहा है। जिससे साफ लग रहा है कि आरोपी समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखता है।

हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी ने सरकार को घरने की कोशिश की, लेकिन पत्रकारों के सवालों से उनको मुंह की खानी पड़ी। समाजवादी पार्टी के कई नेता उस प्रकरण को सरकार के खिलाफ उछालने के कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाये। आपको बता दें कि एक पत्रकार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से जब कहा कि छेड़छाड़ का मामला 2018 में ही दर्ज हो गया था। तो उन्होने उस पत्रकार को बिका हुआ बता दिया। उन्होने आगे कहा कि “तुम फिर बिक गये।“

जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का स्वयं संज्ञान लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ रासुका लगाया जाय, और कड़ी कार्रवाई की जाय।

वहीं पुलिस अधिक्षक ने बताया कि “सोमवार 1 मार्च को शाम आरोपी गौरव की पत्नी और मौसी गांव की एक मंदिर में पूजा करने आई थीं, जहां मृतक की दोनों बेटियां भी मौजूद थीं। इसके बाद पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई और मौके पर आरोपी गौरव व मृतक अमरीश भी पहुंच गए। विवाद बढ़ने के बाद गौरव ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुला लिया और अमरीश शर्मा को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी।”

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...