1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथरस गोली कांड: बेटी ने दिया पिता को कंधा तो रो पड़ा हर कोई, भावुक होकर कहीं…

हाथरस गोली कांड: बेटी ने दिया पिता को कंधा तो रो पड़ा हर कोई, भावुक होकर कहीं…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हाथरस गोली कांड: बेटी ने दिया पिता को कंधा तो रो पड़ा हर कोई, भावुक होकर कहीं…

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

हाथरस: एक किसान को अपनी बेटी के साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से करना इतना भारी पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी मौत से चुकानी पड़ी। आपको बता दें कि जुलाई 2018 में मृतक पिता ने अपनी बेटी के साथ छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसी विवाद के चलते आरोपिय़ो ने सोमवार को 10 से 12 राउंड फायरिंग कर अमरीश शर्मा को मौत के घाट उतार दिया।

मंगलवार को मृतक अमरीश शर्मा के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगो के ऑखों में ऑसू ही दिखा। लोगो की भवनाएं उस वक्त और गमगीन हो गई जब बेटी ने अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया। आपको बता दें कि बेटी की ऑखों में ऑसू के साथ गुस्सा भी दिखा। जिससे इलाके के लोग अपनी भवनाओं को रोक नहीं पाये। हत्या का मुख्य आरोपी गौरव शर्मा उर्फ रुद्राक्ष पंडित सपा का नेता बताया जा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो अपने आप को प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यकारणी सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी ब्राह्मण सभा बताता है। जिसकी कई तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। हाथरस में हुए वारदात की घटना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। जबकि इस प्रकरण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोपी पर रासुका लगाने के निर्देश दिए हैं। आपको बता दें कि पुलिस ने आरोपी पर एक लाख का इनाम भी घोषित कर दिया है।

वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब अमरीश शर्मा सोमवार को अपने खेत पर आलू की खोदाई करा रहे थे। कई हमलावरों ने वहां आकर उनको गोलियों से भून दिया था। वहीं, पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उन्हें तीन गोलियां लगने की बात सामने आई है। इनमें दो गोलियां सिर में एक कमर के पास लगी है। पुलिस ने चारों नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आपको बता दें कि पाड़ित परिवार आरोपियों की गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं करने की जिद पर अड़ा था, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद परिवार मान गया। पिता की अर्थी को बेटी ने भी कंधा दिया। यह देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंख नम हो गई।

एक तरफ अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मिलने की बात कर रहें हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मुख्य आरोपी गौरव शर्मा उर्फ रुद्राक्ष पंडित की शिवपाल यादव, बुलंदशहर के पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के साथ फोटो वारयल हो रहा है। इसके साथ ही  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की टप्पल में होने वाली सभा को लेकर गौरव शर्मा की किसानों को एकत्रित करने की अपील भी वायरल हो रही है।

एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि आरोपितों पर रासुका लगाई जाएगी। उनके गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई हैं। एक आरोपी ललित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...