1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. हरिद्वार: ट्रेजरी गार्ड में तैनात सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जॉच में जुटी

हरिद्वार: ट्रेजरी गार्ड में तैनात सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जॉच में जुटी

रोशनाबाद कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा गार्ड में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने सरकारी राइफल (थ्री नोट थ्री) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
हरिद्वार: ट्रेजरी गार्ड में तैनात सिपाही ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस जॉच में जुटी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी दंग रह जायेंगे। जिले के ट्रेजरी वार्ड में तैनात सिपाही ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही SSP समेंत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस इस घटना की जॉच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार,  रोशनाबाद कोषागार के डबल लॉक की सुरक्षा गार्ड में तैनात सिपाही सुनील कुमार ने सरकारी राइफल (थ्री नोट थ्री) से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिपाही के बेटे का कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था। इस बात को लेकर वह घर से भी तनाव चल रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस के मुताबिक सिपाही सुनील कलक्ट्रेट के ट्रेजरी गार्ड में तैनात था। बुधवार की सुबह उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर डॉक्टर विशाखा अशोक भदाणे समेत अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेजरी गार्ड में दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...