1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: “विधानसभा स्थापना दिवस पर गौरवशाली संसदीय परंपराएँ जीवंत” – CM डॉ. मोहन यादव

MP News: “विधानसभा स्थापना दिवस पर गौरवशाली संसदीय परंपराएँ जीवंत” – CM डॉ. मोहन यादव

उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा के स्थापना दिवस पर आयोजित विशेष सत्र और यह प्रदर्शनी हमें अतीत की गौरवशाली संसदीय परंपराओं से जोड़ती है|

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: “विधानसभा स्थापना दिवस पर गौरवशाली संसदीय परंपराएँ जीवंत” – CM डॉ. मोहन यादव

भोपाल में मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में “मध्यप्रदेश विधानसभा के 1956 से 2025 तक इतिहास के पल” तथा “मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभ्युदय: मध्यप्रदेश विकास और सेवा के दो वर्ष” विषय पर आधारित प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया गया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

“विधानसभा स्थापना दिवस पर गौरवशाली संसदीय परंपराएँ जीवंत” – मुख्यमंत्री

उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा के स्थापना दिवस पर आयोजित विशेष सत्र और यह प्रदर्शनी हमें अतीत की गौरवशाली संसदीय परंपराओं से जोड़ती है| उन्होंने कहा-  “इस अवसर पर हम सब मिलकर वर्ष 1956 से अब तक की यात्रा का पुनरावलोकन करेंगे और वर्ष 2047 तक विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण का साझा संकल्प लेंगे।”

मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया कि विधानसभा के इतिहास को दर्शाने वाली यह प्रदर्शनी जनप्रतिनिधियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय शिष्टाचार और राज्य की प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता की याद दिलाती है।

प्रदर्शनी में क्या है खास?

इस विशेष प्रदर्शनी में- 1956 में विधानसभा की स्थापना से जुड़ी ऐतिहासिक तस्वीरें, संसदीय गतिविधियों का विस्तृत क्रम, महत्वपूर्ण विधायी कार्यों के दस्तावेज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के दो वर्षों की विकासगाथा को आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया है। प्रदर्शनी का उद्देश्य राज्य की लोकतांत्रिक यात्रा और विकास की रफ्तार को एक ही मंच पर प्रदर्शित करना है।

इस अवसर पर मंत्रियों, विधायकों, अधिकारियों और आमंत्रित प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसे प्रदेश की लोकतांत्रिक विरासत को समझने का एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...