1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ग्लेन मैक्सवेल का फ्लॉप शो जारी, नहीं लगा पाए अभी तक इस सीजन का पहला छक्का

ग्लेन मैक्सवेल का फ्लॉप शो जारी, नहीं लगा पाए अभी तक इस सीजन का पहला छक्का

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ग्लेन मैक्सवेल का फ्लॉप शो जारी, नहीं लगा पाए अभी तक इस सीजन का पहला छक्का

किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल जो कि लम्बे लम्बे छक्के लगाने और अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से पूरी दुनिया में लोहा मनवाते हैं उनका बल्ला आईपीएल सीजन 13 में 11 मुकाबलों के बाद भी शांत है। उन्होंने इस आईपीएल में 11 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने मात्र 102 रन बनाये हैं।

इस सीजन में पंजाब की शुरुआत बेहद ख़राब रही थी लेकिन उसके बाद पंजाब ने वापसी की और अपने काफी मुकाबले जीतकर प्लेऑफ की रेस में अपने को कायम रखा है। लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब के लिए सबसे बड़ी चिंता की वजह स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का फॉर्म है। जो कि अभी तक फॉर्म में नहीं आ पाए हैं।

मैच का रुख बदलने के लिए लोकप्रिय मैक्सवेल इस सीजन में 11 मैचों में अब तक सिर्फ 102 रन ही बटोर सके हैं। आईपीएल इतिहास में बड़े-बड़े छक्के लगाने वाले मैक्सवेल के बल्ले से इस सीजन में एक भी छक्का नहीं निकला है। ऐसे में पंजाब के लिए ये काफी परेशानी का सबब है।।

इस सीजन में मैक्सवेल का सर्वाधिक स्कोर मात्र 32 रन है जो उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाया था। मैक्सवेल अपनी इस पारी में भी एक भी छक्का नहीं लगा पाए।

टीम मैनेजमेंट का मानना है कि मैक्सवेल जैसा खिलाड़ी कभी भी मैच का पासा पलट सकता है। इसके अलावा मैक्सवेल गेंदबाजी में भी टीम को एक अतिरिक्त विकल्प के रूप में खेलते हैं। पंजाब की टीम के पास मैक्सवेल को रिप्लेस करने के लिए कोई ऑलराउंडर भी मौजूद नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...