1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त, ग्वालियर में जश्न का माहौल

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त, ग्वालियर में जश्न का माहौल

पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस फैसले के बाद ग्वालियर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है।

By: Naredra 
Updated:
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त, ग्वालियर में जश्न का माहौल

ग्वालियरः महाराष्ट्र के सहप्रभारी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया को राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। जैसे ही यह खबर सामने आई, ग्वालियर स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया गया और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की गई।

इस दौरान बधाई देने वालों का तांता लगातार लगा रहा। पवैया ने कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी नवरात्रि के पहले दिन मां भगवती के आदेश के रूप में महसूस हुई और वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाते हुए मध्य प्रदेश की जनता की सेवा करेंगे।

पवैया ने इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उनकी क्षमता पर भरोसा जताया है और वे इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...