1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व पार्षद स्व. कल्लू कुशवाहा के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व पार्षद स्व. कल्लू कुशवाहा के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने स्वर्गीय पार्षद कल्लू कुशवाहा के निवास पर पहुंचकर चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की।

By: Naredra 
Updated:
पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व पार्षद स्व. कल्लू कुशवाहा के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की

दतियाः गुरुवार को प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा अल्प प्रवास पर दतिया पहुंचे। जहां पर उन्होंने माई कृपा निवास पर मौजूद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके पश्चात प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने स्वर्गीय पार्षद श्री कल्लू कुशवाहा के निवास पर पहुंचकर चित्र पर माल्यार्पण कर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही स्वर्गीय पार्षद कल्लू कुशवाहा के परिजनों से कहा चिंता करने की जरूरत नहीं है पूरा मिश्रा परिवार इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ा है।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा, भाजपा जिला महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि भगवान सिंह कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, पार्षद सरमन कुशवाहा, पार्षद मानसिंह, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष अजय कुशवाहा सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाह की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...