1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में नितिन नबीन से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं

MP News: पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में नितिन नबीन से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं

...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिल्ली में नितिन नबीन से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने आज दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचकर पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान डॉ. मिश्रा ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा पार्टी नए लक्ष्यों को प्राप्त करेगी।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का संगठनात्मक अनुभव और युवा ऊर्जा भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा प्रदान करेगी। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने पार्टी से जुड़े मुद्दों और आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...