श्योपुरः 13 जुलाई 1975 को जन्मी शीला दाहिमा, वर्ष 2015 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हैं। प्रशासनिक अनुभव और सशक्त कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली शीला दहिमा अब श्योपुर जिले की नई कलेक्टर नियुक्त की गई हैं।
इससे पहले वह मध्य प्रदेश सरकार के सहकारिता विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं, जहाँ उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और निर्णय क्षमता से विशेष पहचान बनाई।
हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल में राज्य सरकार ने उन्हें श्योपुर जिले की कमान सौंपी है। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में जिले में प्रशासनिक कार्यों में तेजी और बेहतर समन्वय देखने को मिलेगा, साथ ही विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
श्योपुर से संवाददाता जेपी शर्मा की रिपोर्ट