छिंदवाड़ाः 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में छिंदवाड़ा के छात्रों ने प्रदेश मैरिट सूची में 5वां स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा का परिणाम घोषित किया।
जिसमें छिंदवाड़ा की शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा कुमारी अक्षरा ओक्टे ने, प्रदेश में 5वां स्थान प्राप्त किया जबकि 12वीं की छात्रा कुमारी दिपाली सोनी ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिस पर आज कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर द्वारा सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी गई।
छिंदवाड़ा से संवाददाता श्याम साहू की रिपोर्ट