1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पिता ने काटा बेटी का गर्दन, करती थी चचेरे भाई से इश्क

प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पिता ने काटा बेटी का गर्दन, करती थी चचेरे भाई से इश्क

By: Amit ranjan 
Updated:
प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पिता ने काटा बेटी का गर्दन, करती थी चचेरे भाई से इश्क

नई दिल्ली : दो दिन पहले अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता का खून खौल उठा, जिसे लेकर वो बड़ा कदम उठाने ही वाला था कि उससे पहले ही बेटी मौके से फरार हो गई। इस घटना के बाद से लड़की का पिता काफी नाराज चल रहा था और एक दिन उसने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या करने की योजना बनाई। बुधवार शाम पिता ने बेटी पर गड़ासे से कई वार किए और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

आपको बता दें कि ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का है, जहां पर एक पिता ने अपनी बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इतना ही नहीं शख्स बेटी का कटा हुआ सिर लेकर हाथों में लटकाए पुलिस स्टेशन तक पहुंच गया। जिसे देखकर एक पल पुलिस प्रशासन के भी हाथ पांव फूलने लगे। हालांकि शख्स को तुरंत हिरासत में ले लिया गया है।

बताया जा रहा है कि इंटर में पढ़ने वाली 18 साल की लड़की के परिवार के चचेरे भाई से प्रेम संबंध थे। पिता ने दो दिन पहले अपनी बेटी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। उस समय तो बेटी मौके से फरार हो गई थी। लड़की का पिता उसके बाद से काफी नाराज चल रहा था और उसने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या करने की योजना बनाई। बुधवार शाम पिता ने बेटी पर गड़ासे से कई वार किए और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

इसके बाद आरोपी पिता बेटी का सिर हाथ में लेकर मझिला थाने की तरफ चल दिया। रास्ते में लोग यह तमाशा देखते रहे लेकिन किसी की हिम्मत उसके पास जाने की नहीं हुई। हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन जब तक पुलिस खुद वहां पहुंचती उससे पहले ही वह थाने पहुंच गया।

हरदोई के एसपी अनुराग वत्स का कहना है कि लड़की का पिता उसके प्रेम संबंधों से नाराज था। पिता ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्या करने की योजना बनाई थी। लेकिन घर में बेटी को अकेला पाकर उसने घर का दरवाजा बंद कर बेटी का सिर काट डाला। उसके कटे हुए सिर को हाथ में लेकर पुलिस थाने की तरफ पैदल निकल पड़ा।

आपको बता दें कि इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करने में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...