1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम, CM मोहन यादव ने किया ‘प्रवासी सेनानी फोटो गैलरी’ का शुभारंभ

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम, CM मोहन यादव ने किया ‘प्रवासी सेनानी फोटो गैलरी’ का शुभारंभ

भोपाल के शौर्य स्मारक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर CM मोहन यादव ने ‘प्रवासी सेनानी फोटो गैलरी’ का शुभारंभ किया और पुलिसकर्मियों की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

By: BS Yadav 
Updated:
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कार्यक्रम, CM मोहन यादव ने किया ‘प्रवासी सेनानी फोटो गैलरी’ का शुभारंभ

भोपाल। भारत विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए भोपाल के शौर्य स्मारक में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल हुए और ‘प्रवासी सेनानी फोटो गैलरी’ का शुभारंभ किया। फोटो गैलरी में देश के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े महापुरुषों, स्वामी विवेकानंद की यात्राओं और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग एवं बलिदान से जुड़े प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया है।

पुलिसकर्मियों की तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिसकर्मियों द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा भोपाल शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के जरिए लोगों को देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और स्वतंत्रता के महत्व का संदेश दिया जाएगा।

विभाजन की त्रासदी को किया याद

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारत विभाजन का जिक्र करते हुए कहा कि विभाजन के दौरान करीब 65 लाख शरणार्थी भारत आए, जबकि बड़ी संख्या में लोग पाकिस्तान चले गए। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी बेहद पीड़ादायक थी और ऐसी स्थिति दोबारा नहीं देखने को मिलनी चाहिए।मुख्यमंत्री ने विभाजन के लिए तत्कालीन सरकार को जिम्मेदार भी बताया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के इस दौर की पीड़ा और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है।

भारत की संस्कृति और विरासत को दुनिया तक पहुंचाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश कल 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी के इस अवसर पर भारत की संस्कृति और विरासत को दुनिया के सामने और मजबूती से रखने का संकल्प लिया गया है।मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि आज का दिन ‘नो मीटिंग डे’ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह आज बड़वानी के आदिवासी अंचल में भी पहुंचेंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...