1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 20 रुपये देकर इंजीनीयर ने 7 साल के बच्चे के साथ मिटाई अपनी हवस, ऐसे हुआ खुलासा…

20 रुपये देकर इंजीनीयर ने 7 साल के बच्चे के साथ मिटाई अपनी हवस, ऐसे हुआ खुलासा…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
20 रुपये देकर इंजीनीयर ने 7 साल के बच्चे के साथ मिटाई अपनी हवस, ऐसे हुआ खुलासा…

रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश से एक शर्मनाक घटना सामने आयी है । जहां एक युवक ने सात साल के मासूम के साथ अश्लीलता की । बता दें कि आरोपी शख्स पेशे से इंजीनीयर है । मामले की सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है । साथ ही मामले की जांच में जुट गयी है।

मामला कानपुर के हरबंशमोहाल का है । जहां रविवार को एचएएल के इंजीनियर ने पानी मांगने के बहाने सात साल के मासूम बच्चे के साथ अश्लीलता की। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब पिता के पूछने पर बच्चे ने आपबीती बतायी । जिसके बाद देखते ही देखते ही यह बात पूरे इलाके में फैल गयी और लोगों ने शख्स को जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया ।

हरबंशमोहाल इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा ने मामले की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि ‘अनिल पांडेय प्रयागराज में एचएएल (हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है। सुतरखाना में उसका घर है। रविवार सुबह प्रयागराज से घर लौटा था। उसने दोपहर में पड़ोसी के सात साल के बच्चे से पानी मंगवाया । जब बच्चा पानी लेकर उसके घर गया तो उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लीलता की ।’

इंस्पेक्टर ने आगे बताया, ‘कुछ देर बाद उसके पिता वहां पहुंचे तो बच्चा बीस रुपये का नोट हाथ में लेकर बाहर निकला । पिता के पूछने पर उसने इंजीनियर की करतूत बताई ।’

इंस्पेक्टर की मानें तो ‘इंजीनियर पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा, सप्ताह भर में चार्जशीट लगाई जाएगी ।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...