1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. दतिया में ASP का कार्यकर्ता सम्मेलनः चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

दतिया में ASP का कार्यकर्ता सम्मेलनः चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

एएसपी नेता दामोदर यादव ने आगे कहा कि दतिया की जनता ने पहले ही भय और आतंक के माहौल को समाप्त करने के लिए नरोत्तम मिश्रा को हराया था और अब जनता फिर बदलाव के मूड में है।

By: Naredra 
Updated:
दतिया में ASP का कार्यकर्ता सम्मेलनः चुनावी रणनीति और संगठन की मजबूती पर दिया जोर

दतियाः संभावित उपचुनाव की तैयारियों को लेकर आजाद समाज पार्टी (ASP) द्वारा दतिया में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान संभावित प्रत्याशी के रूप में घोषित किए जाने के बाद दामोदर यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

अपने संबोधन में दामोदर यादव ने सीधे तौर पर धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए चुनाव मैदान में उतरने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि “ठठरी बांधने वाला कह रहा है कि चुनाव में देखेंगे, मेरी खुली चुनौती है, अगर दम है तो सामने आकर खुद चुनाव लड़ें।

श्री यादव ने आगे कहा कि दतिया की जनता ने पहले ही भय और आतंक के माहौल को समाप्त करने के लिए नरोत्तम मिश्रा को हराया था और अब जनता फिर बदलाव के मूड में है। उन्होंने दावा किया कि आजाद समाज पार्टी क्षेत्र में फैले आतंक और भय के माहौल को पूरी तरह खत्म करेगी और उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।

सम्मेलन में उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी चुनाव जीतने के लालच में अपने मूल मुद्दों से नहीं हटेगी। “हम आडंबर और पाखंड की राजनीति को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और जनता के वास्तविक मुद्दों को लेकर ही चुनाव लड़ेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

दतिया से संवाददाता विनोद कुशवाहा की रिपोर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...