1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी पुलिस से परेशान होकर पिता ने दे दी अपनी जान, लापता बेटी की तहरीर लेकर पंहुचा था चौकी

यूपी पुलिस से परेशान होकर पिता ने दे दी अपनी जान, लापता बेटी की तहरीर लेकर पंहुचा था चौकी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
यूपी पुलिस से परेशान होकर पिता ने दे दी अपनी जान, लापता बेटी की तहरीर लेकर पंहुचा था चौकी

रिपोर्ट: दीपक कुमार / नंदनी तोदी
बरेली: यूपी पुलिस यूँ तो अपनी सक्रियता से जानी जाती है, लेकिन यूपी पुलिस का ऐसा रूप भी देखने को मिला है, जहा मदद की जगह पुलिस बदसलूकी पर उतर आई, जिसने एक व्यक्ति को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया।

ये मामला बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के रामनगरचौकी का है, जहां म्रतक शिशु पाल की पुत्री गांव के ही रहने वाले एक 30 वर्ष के युवक के साथ 8 अप्रैल को भाग गई थी। जिसके बाद लापता युवती का पिता रामनगर चौकी पर तहरीर लेके पहुचा तो चौकी इंचार्ज ने पहले पिता के साथ बदसलूकी की फिर हाथ से तहरीर लेकर फाड़ दी। जिससे आहत हो लापता युवती के पिता अपने घर पर आकर जान दे दी।

[videopress rfALPImP]

पिता के आत्महत्या के बाद परिजनों ने आत्महत्या का जिम्मेदार, रामनगर चौकी इंचार्ज को बताया है। परिजनों का कहना है कि हमारी बेटी लापता हो गई, उसी की तहरीर लेके पिता चौकी पहुचे जहां चौकी इंचार्ज ने उनके साथ बदसलूकी की और हाथ से तहरीर लेके फाड़ दी। चौकी इंचार्ज की बदसलूकी से आहत होकर व्यक्ति ने घर पर जाकर जान दे दी ।

वही म्रतक शिशुपाल के परिवार वालो ने दरोगा पर आरोप लगाया है कि दरोगा मामले को लेकर गंभीर नही है, और मामला टाल रहा था और पैसे की मांग करने लगा जिसके कारण ही शिशुपाल ने आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। जानकारी मिलते ही रामनगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुचे तो म्रतक के परिजनों ने दरोगा पर आरोप लगाना शुरू कर दिया और हंगामा इतना बड़ा की फ़ोर्स को लगाना पड़ा।

मामला बढ़ता देख एस.एस.पी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया और मामले की जांच के आदेश दे दिए। इसी पर एस.एस.पी बरेली रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि 8 अप्रैल को युवती गांव के युवक के साथ चली गई जिसमें आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही थी ।

लोगों में आक्रोश इतना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं दे रहे थे तभी मौके पर पहुचे एस.पी देहात राजकुमार अग्रवाल के मानने पर म्रतक के परिवार के लोग पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...