1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi: India-US ट्रेड डील पर NDA में जश्न, पीएम मोदी का भव्य स्वागत

Delhi: India-US ट्रेड डील पर NDA में जश्न, पीएम मोदी का भव्य स्वागत

संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और सांसद मौजूद रहे।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
Delhi: India-US ट्रेड डील पर NDA में जश्न, पीएम मोदी का भव्य स्वागत

भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील को लेकर एनडीए में खासा उत्साह देखने को मिला। दिल्ली में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। पार्टी नेताओं और सांसदों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और भारत माता की जयवंदे मातरम के नारों से बैठक स्थल गूंज उठा।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

संसदीय दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और भूपेंद्र यादव सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और सांसद मौजूद रहे। संसद एनेक्सी भवन में आयोजित इस बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

किरेन रिजिजू बोले-भारत की वैश्विक पहचान बढ़ी

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने हाल के महीनों में हुए प्रमुख व्यापार समझौतों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने यूरोपीय संघ, यूएई, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, न्यूजीलैंड और अमेरिका जैसे देशों के साथ महत्वपूर्ण ट्रेड डील्स की हैं। रिजिजू ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील इन सभी में सबसे अहम है और यह भारत की कूटनीतिक व आर्थिक मजबूती का बड़ा उदाहरण है।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

किरेन रिजिजू ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ी है। कई देशों का भारत पर भरोसा और उसके साथ व्यापार समझौते करना इस बात का प्रमाण है कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से देश की अर्थव्यवस्था को जबरदस्त गति मिलेगी और मेड इन इंडिया उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी।

रणनीतिक साझेदारी होगी और मजबूत

एनडीए नेताओं ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील केवल व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, ऊर्जा सहयोग और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका और सशक्त होगी। नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ बराबरी के स्तर पर बातचीत कर रहा है।

प्रधानमंत्री को दी बधाई

बैठक के अंत में एनडीए नेताओं और सांसदों ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। नेताओं का कहना था कि यह समझौता भारत के आर्थिक भविष्य को मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक राजनीति और व्यापार में देश की स्थिति को और ऊंचा उठाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...