1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. ‘बिना चर्चा के छूट गए कई मुद्दे’, बजट सत्र स्थगित होने पर कांग्रेस विधायक की प्रतिक्रिया

‘बिना चर्चा के छूट गए कई मुद्दे’, बजट सत्र स्थगित होने पर कांग्रेस विधायक की प्रतिक्रिया

सरकार किसान के साथ खड़े होने की बात तो करती है लेकिन किसान की भावना को नहीं समझती।

By: Naredra 
Updated:
‘बिना चर्चा के छूट गए कई मुद्दे’, बजट सत्र स्थगित होने पर कांग्रेस विधायक की प्रतिक्रिया

भोपालः कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि बजट सत्र का स्थगन समय से पहले होने पर महत्वपूर्ण विषय छूट गए। ऊर्जा एवं कृषि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा ही नहीं हुई। निश्चित रूप से विपक्षी दल होने के नाते सरकार की कमियों को लाना हमारा काम है।

जनहित की कई सारी समस्याएं हैं जिनके लिए कांग्रेस सड़क पर संघर्ष करती है साथ ही साथ उन्हें सदन में भी रखें ताकि उस पर कार्रवाई हो सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा किसान की आवाज उठाते हैं। मध्य प्रदेश में आयोजित महाचौपाल में राहुल गांधी पहुंचे यह सब के लिए खुशी की बात है। किसान की आवाज उठाना हम सब का कर्तव्य है।

कांग्रेस विधायक का आरोप है कि बुंदेलखंड कृषि प्रधान क्षेत्र है लेकिन यहां किसान बहुत प्रताड़ित है। सरकार बात तो करती है कि हम किसान के साथ खड़े हैं जबकि सरकार किसान की भावना को नहीं समझती। सरकार ने किसान से वादा किया था कि 2700 रुपए प्रति कुंतल गेंहूं और 3100 प्रति कुंतल धान खरीदेंगे। लेकिन बाद में यह छलावा ही साबित हुआ।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...