1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी को जान से मारने की धमकी मिली, कहा- चार दिन में जो कर सकते हो कर लो, पुलिस की कई टीमें अलर्ट

CM योगी को जान से मारने की धमकी मिली, कहा- चार दिन में जो कर सकते हो कर लो, पुलिस की कई टीमें अलर्ट

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
CM योगी को जान से मारने की धमकी मिली, कहा- चार दिन में जो कर सकते हो कर लो, पुलिस की कई टीमें अलर्ट

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: कोरोना महामारी के दूसरे लहर के कहर से उत्तर प्रदेश की भी स्थिति दिन पर दिन खराब होती जा रही है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी को मात देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, इतनी ही नहीं CM योगी खुद संक्रमित हो गये थे, बावजूद इसके वो क्वारंटीन होकर भी महामारी को हराने के लिए काम करते रहे। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जो यूपी पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है। सीएम योगी को यूपी पुलिस कंट्रोल रूम के WhatsApp नंबर पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

आपको बता दें कि व्हाट्सएप नंबर पर सीएम को जो जान से मारने की धमकी आई है, उसमें यूपी पुलिस को भी चैलेंज किया गया है, कि चार दिन में जो कर सकते हो कर लो। मामला सामने आने के बाद लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कर पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही नंबर की जांच कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल को देर शाम यूपी पुलिस के इमरजेंसी सेवा डायल 112 वॉट्सऐप नंबर पर किसी संदिग्ध ने मैसेज कर सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी। धमकी भरे संदेश में संदिग्ध ने लिखा है कि वो सीएम योगी को 5 वें दिन जान से मार देगा। उसने पुलिस को चुनौती देते हुए आगे लिखा है कि अगले चार दिन में मेरा जो कर सकते हो कर लो।

मामला सामने आने के बाद सुशांत गोल्फ सिटी थाने में 112 के कंट्रोल रूम कमांडर अर्जुन कुमार ने केस दर्ज कराया है। यूपी पुलिस की कई टीमें संदिग्ध नम्बर की जांच व लोकेशन ट्रेस करने में जुट गई हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम भी गठित की गई है।

आपको बता दें यह पहली बार नहीं है जब सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले सीएम योगी को मई 2020 में बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। 112 की सोशल मीडिया डेस्क के वॉट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। धमकी के साथ ही सीएम योगी को एक विशेष समुदाय के लिए खतरा बताया गया था। इस मामले में पुलिस ने गोमती नगर पुलिस स्टेशन में धारा 505(1)b 506,और 507 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...