1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: CM मोहन यादव ने खजुराहो में आदिवर्त संग्रहालय देखा, लोक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

MP News: CM मोहन यादव ने खजुराहो में आदिवर्त संग्रहालय देखा, लोक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

नवनिर्मित पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल का सीएम ने किया लोकार्पण...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: CM मोहन यादव ने खजुराहो में आदिवर्त संग्रहालय देखा, लोक प्रस्तुतियों ने किया मंत्रमुग्ध

खजुराहो दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को आदिवर्त संग्रहालय का भ्रमण किया और वहां आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया। संग्रहालय में प्रस्तुत लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के सदस्यों को बुंदेलखंड की जीवंत कला-संस्कृति से रूबरू कराया।

पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदिवर्त संग्रहालय परिसर में निर्मित नवनिर्मित पारंपरिक कलाओं के गुरुकुल का औपचारिक लोकार्पण किया। यह गुरुकुल स्थानीय कला, शिल्प, लोकपरंपराओं और विरासत को संरक्षित करने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने इसे खजुराहो और संपूर्ण बुंदेलखंड की सांस्कृतिक धरोहर को मजबूत बनाने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया।

मंत्रीगणों के साथ किया संग्रहालय का अवलोकन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने साथ उपस्थित मंत्रीगणों के साथ आदिवर्त संग्रहालय का विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित प्राचीन कलाकृतियों, शिल्पकृतियों, जनजातीय जीवनशैली के प्रदर्शन और विरासत सामग्री की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खजुराहो न सिर्फ विश्व धरोहर स्थल है बल्कि भारतीय संस्कृति, कला और इतिहास का अद्वितीय केंद्र भी है। ऐसी संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और भी मजबूत होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...