1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: खजुराहो में CM डॉ. मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का किया अनावरण

MP News: खजुराहो में CM डॉ. मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का किया अनावरण

कन्वेंशन सेंटर परिसर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि...

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: खजुराहो में CM डॉ. मोहन यादव ने महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का किया अनावरण

खजुराहो में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्वेंशन सेंटर परिसर में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा का अनावरण किया। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड की वीरता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक माने जाते हैं, जिनके सम्मान में यह प्रतिमा स्थापित की गई है।

अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा छत्रसाल का जीवन संघर्ष, पराक्रम और जनसेवा की प्रेरणादायी गाथाओं से भरा हुआ है। उनकी प्रतिमा स्थापित होने से आने वाली पीढ़ियों को बुंदेलखंड के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में मंत्रीगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...