मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ‘माँ तुझे प्रणाम योजना’ के अंतर्गत चयनित 144 युवतियों को भारत की पश्चिमी अंतर्राष्ट्रीय सीमा के भ्रमण पर ले जाने वाली 3 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस योजना का उद्देश्य युवा पीढ़ी में राष्ट्रीयता, अनुशासन, देशभक्ति और सीमाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। मुख्यमंत्री ने रवाना होने से पहले सभी प्रतिभागी युवतियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें सुरक्षित व प्रेरणादायी यात्रा की शुभकामनाएँ दीं।