धार्मिक नगरी Ujjain में विकास की रफ्तार तेज होती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने 18 करोड़ रुपए की लागत से तैयार महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का लोकार्पण किया। यह सड़क न सिर्फ शहर के यातायात को सुगम बनाएगी। बल्कि आने वाले Simhastha 2028 की तैयारियों को भी नई गति देगी। Ujjain में सिंहस्थ महापर्व 2028 को लेकर विकास कार्यों का सिलसिला लगातार जारी है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने कोठी रोड संकुल से देवास रोड होते हुए विक्रम नगर तक लगभग 2 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण और उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से बने इस मार्ग को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री स्वयं सड़क पर पैदल चले, विकास कार्यों का जायजा लिया और स्थानीय नागरिकों से संवाद भी किया। इस मार्ग पर दोनों ओर पौधारोपण, आकर्षक विद्युत सज्जा और पैदल चलने के लिए पेवर ब्लॉक बनाए गए हैं। जिससे यह सड़क सिर्फ ट्रैफिक के लिए नहीं, बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण का भी हिस्सा बन गई है। साथ ही जल निकासी की बेहतर व्यवस्था की गई है, जिससे बारिश के दौरान भी यातायात प्रभावित न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि Simhastha 2028 को ध्यान में रखते हुए शहर में व्यापक स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। और यह परियोजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम के दौरान वेद मंत्रोच्चार, स्वस्ति वाचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को आध्यात्मिक बना दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने डमरू वादन कर आयोजन में विशेष आकर्षण भी जोड़ा। इस सड़क के बनने से जिला न्यायालय और अन्य प्रमुख कार्यालयों तक पहुंच आसान होगी। जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
उज्जैन से संवाददाता प्रियंक की रिपोर्ट