खजुराहो में आयोजित सरकार की समीक्षा बैठकों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने शनिवार रात पश्चिमी मंदिर समूह परिसर में आयोजित भव्य लाइट एंड साउंड शो का आनंद लिया।
विश्व प्रसिद्ध खजुराहो मंदिरों की इतिहास, कला और संस्कृति को दर्शाने वाला यह शो मंत्रिमंडल के सदस्यों के लिए एक विशेष प्रस्तुति के रूप में आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्राचीन विरासत और स्थापत्य की भव्यता की सराहना की तथा खजुराहो को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में और सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

सरकारी बैठकों के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी क्षेत्र की कला-संस्कृति और पर्यटन महत्व की प्रशंसा की।