सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को निधन हो गया था। सिंगर के निधन से ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस बल्कि पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका मिला है।
सिंगर सिद्धू मूसेवाला का 29 मई को निधन हो गया था। सिंगर के निधन से ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस बल्कि पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका मिला है। अब आज यानी कि 8 जून को सिद्धू की अंतिम अरदास सेरेमनी थी। इस सेरेमनी के जरिए सिद्धू को ट्रिब्यूट दिया गया है। सिद्धू का अंतिम अरदास बाहराली अनाज मंडी में किया गया।
इस सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियोज को शेयर करके फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। फोटोज में आप देखेंगे कि सिद्धू मूसेवाला की एक बड़ी फोटो लगी है और उस पर कई फूल रखे हैं।
वहीं कुछ फोटोज में सिद्धू के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आप देखेंगे कि वेन्यू पर कई हजार लोगों की भीड़ दिख रही हैं। वहीं यहां लंगर सेरेमनी भी रखी गई है। कई सेलेब्स ने स्पेशलयी पंजाब के सेलेब्स ने सिद्धू मूसेवाला के अंतिम अरदास का पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
मूसेवाला की हत्या से एक दिन पहले ही पंजाब की AAP सरकार ने उनकी सिक्योरिटी घटा दी थी। 4 में से 2 गनमैन वापस ले लिए गए। हालांकि उनकी मौत के बाद उनके घर में कड़ी सुरक्षा है। उनके माता-पिता को भी सिक्योरिटी कवर दिया गया है। वहीं उनकी समाधि स्थल पर भी पुलिस की सुरक्षा लगाई गई है।
सिद्धू मूसेवाला ने शेरा और बगीरा नाम से दो पालतु डॉग रखे थे। हालांकि मूसेवाला की हत्या के बाद वह काफी मायूस हैं। अक्सर यह दोनों पालतू डॉग भी मूसेवाला की समाध के पास घूमते रहते हैं। जब यह दोनों डॉग खाना नहीं खाते तो परिवार के लोग इन्हें इसी समाधि के पास ले जाते हैं।
मूसेवाला की हत्या से पहले उनके यूट्यूब चैनल पर एक करोड़ 9 लाख सब्सक्राइबर्स थे जो मंगलवार तक बढ़कर एक करोड़ 28 लाख हो गए। हत्या के बाद 29 मई को रात में ही करीब दो लाख लोगों ने उनके यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब किया। इसके बाद 30 व 31 मई और एक जून को रोजाना तीन-तीन लाख लोगों ने उनके चैनल को सब्सक्राइब किया।