1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News in Hindi)

वरिष्ठ अधिवक्ता केजी पांडेय को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

वरिष्ठ अधिवक्ता केजी पांडेय को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पांडेय (केजी पांडेय) के दाउदपुर स्थित आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा

महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा

गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं पुण्यतिथि पर 29 सितंबर को गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में संत समाज और श्रद्धालु शामिल होंगे। महंत दिग्विजयनाथ के शिक्षा, सामाजिक सेवा और सार्वजनिक जीवन से जुड़े योगदान को कार्यक्रम में याद किया जाएगा।

गोरखपुर बाल मेले में सीएम योगी ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र, बेटियों और युवा प्रतिभाओं की सराहना

गोरखपुर बाल मेले में सीएम योगी ने बच्चों को दिया सफलता का मंत्र, बेटियों और युवा प्रतिभाओं की सराहना

गोरखपुर के बाल मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को मेहनत, जिज्ञासा और निरंतर प्रयास का संदेश दिया। उन्होंने बेटियों को अवसर देने, किताबों के साथ तकनीक का संतुलित उपयोग करने, खेल व करियर में अपनी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने और असफलताओं से सीखने पर जोर दिया।

2027 चुनाव को लेकर गोरखपुर में सियासी बयानबाजी तेज, भास्कर निषाद ने निषाद समाज को लेकर किया बड़ा दावा

2027 चुनाव को लेकर गोरखपुर में सियासी बयानबाजी तेज, भास्कर निषाद ने निषाद समाज को लेकर किया बड़ा दावा

गोरखपुर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद ने 2027 विधानसभा चुनाव में निषाद समाज की महत्वपूर्ण भूमिका का दावा किया है। उन्होंने भाजपा को समुदाय का समर्थन मिलने की बात कही और PDA रणनीति पर भी टिप्पणी की। वहीं, चुनाव से पहले गोरखपुर क्षेत्र में विभिन्न दलों की संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

गोरखपुर में पेंशनरों के लिए नई सुविधा, घर बैठे बन सकेगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

गोरखपुर में पेंशनरों के लिए नई सुविधा, घर बैठे बन सकेगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

गोरखपुर में आयोजित पेंशन अदालत में बुजुर्ग पेंशनरों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 24 हजार पेंशनरों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ‘सम्पन्न’ पोर्टल से पेंशन भुगतान और मोबाइल समेत विभिन्न माध्यमों से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा उपलब्ध है। जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए DLC कैंप और घर पहुंचकर सहायता की व्यवस्था भी की जा रही है।

गोरखपुर में पुलिस-वकील मारपीट का वायरल वीडियो फर्जी, व्यूज के लिए बनाई गई थी कहानी

गोरखपुर में पुलिस-वकील मारपीट का वायरल वीडियो फर्जी, व्यूज के लिए बनाई गई थी कहानी

गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र में पुलिसकर्मी और अधिवक्ता के बीच मारपीट का वायरल वीडियो पुलिस जांच में फर्जी पाया गया। पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रहे दोनों युवक असली पुलिसकर्मी और वकील नहीं हैं और सोशल मीडिया पर लाइक-व्यूज बढ़ाने के लिए घटना को शूट किया गया था। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।

सीएम योगी का आज गोरखपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सीएम योगी का आज गोरखपुर दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

सीएम योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर दौरे पर रहेंगे। वे वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण गोपाल पाण्डेय के आवास पर श्रद्धांजलि देने के साथ कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गोरखनाथ मंदिर में विशेष कार्यक्रम और बाल मेला भी आयोजित होगा।

भागवत कथा के चौथे दिन संस्कारों पर जोर, स्वामी राजेंद्रदास बोले- माता-पिता का आचरण ही बच्चों की पाठशाला

भागवत कथा के चौथे दिन संस्कारों पर जोर, स्वामी राजेंद्रदास बोले- माता-पिता का आचरण ही बच्चों की पाठशाला

गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य ने सीता वन गमन, लव-कुश जन्म और गजेंद्र मोक्ष के प्रसंग सुनाए। उन्होंने बच्चों के संस्कार में परिवार की भूमिका बताई।

गोरखपुर में भारी बारिश के बीच स्कूल बंद, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश

गोरखपुर में भारी बारिश के बीच स्कूल बंद, कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश

गोरखपुर में भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने 26 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी संबंधित स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। आदेश राजकीय, सीबीएसई, आईसीएसई समेत विभिन्न बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर लागू होगा। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

गोरखपुर में भारी बारिश के बीच गोरखपुर में स्कूल बंद

गोरखपुर में भारी बारिश के बीच गोरखपुर में स्कूल बंद

गोरखपुर में लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए 26 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। फैसला विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया।

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर की संगोष्ठी में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, युवाओं से दूर रहने की अपील

गोरखपुर: गोरखनाथ मंदिर की संगोष्ठी में नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश, युवाओं से दूर रहने की अपील

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आयोजित साप्ताहिक संगोष्ठी में नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा हुई। संतों, शिक्षाविदों और चिकित्सकों ने युवाओं को नशे से दूर रहने, अच्छी संगति अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित किया। विशेषज्ञों ने नशे की समस्या में काउंसलिंग और उपचार की जरूरत पर भी जोर दिया।

दीनदयाल जयंती पर भाजपा का सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद पर जोर

दीनदयाल जयंती पर भाजपा का सेवा, सुशासन और राष्ट्रवाद पर जोर

गोरखपुर के बेनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अंत्योदय, गरीब कल्याण और सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर राजनीतिक निशाना साधते हुए कानून-व्यवस्था, राष्ट्रवाद और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन, गुरु महिमा और भक्ति का संदेश

गोरखनाथ मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दूसरा दिन, गुरु महिमा और भक्ति का संदेश

गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य ने भक्ति और गुरु महिमा का संदेश दिया।

भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी पहचान, पांडुलिपियों और प्राचीन ज्ञान को संरक्षित करना जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

भारतीय ज्ञान परंपरा हमारी पहचान, पांडुलिपियों और प्राचीन ज्ञान को संरक्षित करना जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर में आयोजित भारतीय ज्ञान परंपरा पर संगोष्ठी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राचीन पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और शिलालेखों के संरक्षण व डिजिटाइजेशन पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय शिक्षा परंपरा, परा-अपर विद्या और प्राचीन ज्ञान की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।