मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर मामला सामने आया है। मर्ग जांच और परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। इसके बाद जब युवती ने विवाह की बात की तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

गर्भावस्था के बाद आरोपी द्वारा गर्भपात के लिए दबाव बनाने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने के आरोप सामने आए। इसी तनाव के कारण युवती ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।