1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सावधान ! कहीं आपके भी आधार कार्ड से तो नहीं हो रहा ऐसा फ्रॉड, पढ़े…

सावधान ! कहीं आपके भी आधार कार्ड से तो नहीं हो रहा ऐसा फ्रॉड, पढ़े…

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सावधान ! कहीं आपके भी आधार कार्ड से तो नहीं हो रहा ऐसा फ्रॉड, पढ़े…

रिपोर्ट: नंदनी तोदी
लखनऊ: देश जितनी रफ़्तार से आगे बढ़ रहा है उतनी ही रफ़्तार से तकनीक भी आगे बढ़ रही है। जहा हमे इसके फटेड है, वहीं आज बैंकिंग सेक्टर में ठगने ठगी के नए तरीके निकालकर अपने अपराध को अंजाम दिया है।

दरअसल, लखनऊ साइबर सेल को हालिया एक शिकायत मिली जहा एक व्यक्ति के बैंक से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। बताया जा रहा है कि ये रकम आधार कार्ड के जरिए निकाले गए है।

जैसे ही लखनऊ पुलिस को इस मामले की जानकारी मिली तो जांच शुरू हुई, जिसके बाद लखनऊ साइबर सेल ने इस मामले में बनारस से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें, ये दोनों अपराधी जौनपुर और आजमगढ़ के रहने वाले हैं।

संयुक्त पुलिस कमिश्नर (जेसीपी) क्राइम नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम देवेंद्र और रमेश है। दोनों ने पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि वे आधार कार्ड के माध्यम से फिंगर प्रिंट के जरिये फ्रॉड कर रहे थे।

कमिश्नर ने आपराधियों के सारे कारनामे को खोलकर बताया कि ये लोग payinr नाम की कंपनी में काम करते थे जो AIPS यानी आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम पर काम करती है। अभियुक्तों के पास इन कंपनी डिस्ट्रीब्यूशनशिप है जो आधार से फिंगर प्रिंट के माध्यम से लोगों को पैसा निकालने की सेवा प्रदान करते है। इसके लिए लोगों को ये आईडी पासवर्ड प्रोवाइड कराते थे।

बता दें, उन्होंने पीड़ित का आधार कार्ड मिलने के बाद भारत सरकार की वेबसाइट भूलेख पर अपलोड कर खसरा-खतौनी यानी जमीन के कागजात से संबंधित व्यक्ति का फिंगर प्रिंट चुरा लेते थे। इतना ही नहीं, आधार कार्ड और फिंगर प्रिंट की मदद से इन अपराधियों ने कई को अपने जाल में फसा कर ठगी की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...