1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बुलेट सवार युवक बुजुर्ग को साइकिल से पटक-पटक कर मारता रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी

बुलेट सवार युवक बुजुर्ग को साइकिल से पटक-पटक कर मारता रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
बुलेट सवार युवक बुजुर्ग को साइकिल से पटक-पटक कर मारता रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद से एक ऐसी घटना से सामने आई है जिसे जानकर आप सहम जायेंगे। सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हो रहा है। इस विडियो में एक बुजुर्ग की युवक बेरहमीं से पिटाई कर रहा है। सीसीटीवी कैमरे में कैद इस विडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार युवक से एक साइकिल चला रहा बुजुर्ग टकरा कर गिर जाता है। उसके बाद युवक नीचे गिरे बुजुर्ग की बुरी तरह से पिटाई शुरू कर देता है।

आपको बाता दें कि जब बुजुर्ग टकराता है तो युवक और बुजुर्ग के बीच कुछ कहासुनी होती है। जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार युवक नीचे उतरता है और बुजुर्ग को पीटई करना शुरू कर देता है। युवक नीच गिरे बुजुर्ग को उठाने की जगह उसी की साइकिल को उठाता है और उसे उसपर ही फेंकने लगता है। आपको बता दें कि युवक कई बार बुजुर्ग को ऐसे ही बेरहमी से पीटता है और बुजुर्ग को जमीन से उठने तक नहीं देता।

बुजुर्ग की पिटाई देख वहां लोग इकठ्ठा हो जाते हैं, बावजूद इसके वह लगातार बुजुर्ग को पीटता रहता है। भीड़ से लोग बीच बचाव करते हैं और मोटरसाइकिल पर सवार युवक चला जाता है। यह सारी घटना एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना फिरोजाबाद के सिरसागंज मेन रोड़ की है। वायरल हो रहा वीडियो जब पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया। आपको बता दें कि   फिरोजाबाद एसएसपी अजय कुमार पांडे न बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आ गया है। लड़के की पहचान कर ली गई है।

उन्होने आगे कहा कि वीडियो और पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज की गई हैं। वीडियो के आधार पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी के जुर्म के आधार पर कार्रवाई की जा रही है किसी भी हालत में दोषी को बख्शा नहीं जाए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...