1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. उत्तराखंड कांग्रेस के ये बड़े नेता भाजपा में हो रहे हैं शामिल!

उत्तराखंड कांग्रेस के ये बड़े नेता भाजपा में हो रहे हैं शामिल!

Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं फिर जोरों पर हैं। किशोर उपाध्याय भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से मिलने उनके फ्लैट में गए। वहां भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी को देखते हुए इन चर्चाओं को बल मिल रहा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट- धीरज मिश्रा

देहरादून: बता दे कि Uttarakhand Election 2022 उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं फिर जोरों पर हैं। किशोर उपाध्याय भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार से मिलने उनके फ्लैट में गए। वहां भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी की मौजूदगी को देखते हुए इन चर्चाओं को बल मिल रहा है।

जैसा कि किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने को लेकर बीच बीच में चर्चाएं जोर पकड़ती रहती हैं। हालांकि, किशोर उपाध्याय ने कभी इस बारे में खुलकर कुछ नहीं कहा। अब उनके भाजपा नेता के फ्लैट में जाने से इन चर्चाओं को फिर बल मिल रहा है। भाजपा नेता अजेय कुमार के फ्लैट से निकलने के दौरान मीडिया ने उनसे बातचीत में उनके भाजपा में जाने के बारे में जानना चाहा, लेकिन उन्होंने कोई भी टिप्पणी से इन्कार कर दिया।

दरअसल, किशोर उपाध्याय कभी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रमुख सिपहसालारों में शुमार रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद से ही दोनों के संबंध में खिंचाव हो चुका है। बीते साल नवंबर में इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में किशोर ने हरीश रावत को निशाने पर लेते हुए कहा था कि 2017 में सहसपुर सीट से चुनाव वह बड़ी साजिश के चलते हारे थे। इसके जवाब में हरीश रावत ने तंज भी कसा तो चेतावनी भी दी। साथ ही यह भी कहा कि टिहरी से लेकर कई विधानसभा क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा था कि सहसपुर से टिकट किशोर ने ही तय कराया था।

कांग्रेस की प्रदेश स्क्रीनिंग कमेटी की दिल्ली में हुई बैठक में करीब 45 टिकटों पर सहमति बनने की जानकारी सामने आई है। दिल्ली में सोमवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह शामिल हुए। बैठक में टिकटों को लेकर सहमति बनाने के लिए माथापच्ची हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि 40 से 45 सीटों पर टिकट को लेकर सहमति बनी है। इस पर अंतिम फैसला केंद्रीय चुनाव समिति लेगी। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक नौ जनवरी के बाद होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...