1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election : सीएम मोहन यादव, शिवराज और वीडी शर्मा की मौजूदगी में भरा रोडमल नागर ने नामांकन पत्र

Loksabha Election : सीएम मोहन यादव, शिवराज और वीडी शर्मा की मौजूदगी में भरा रोडमल नागर ने नामांकन पत्र

रोडमल नागर के नामांकन के बाद मप्र के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने आम सभा को संबोधित क‍िया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर का नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए सोमवार को मुख्‍यमंत्री मोहन यादव, पूर्व सीएम श‍िवराज स‍िंंह चौहान व भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष वीडी शर्मा राजगढ पहुंचे।

नामांकन पत्र जमा करने के बाद नेताओं ने आमसभा को संबोधित किया। इस मौके पर खेलमंत्री व‍िश्‍वास सारंग सह‍ित कई कार्यकता मौजूद थे। सभा के दौरान कई बार मामा-मामा के नारे गूंजे।

सीएम ने राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। मोहन ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव राम के भक्तों, पक्षधरों और राम के विरोधियां के बीच है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण को लेकर राजनीति करने का काम किया है। कांग्रेस ने हिंदू-मुसलमानों को लड़ाकर वोट बैंक की राजनीति की है। कांग्रेस में भी सबसे बड़े रामद्रोही दिग्विजय सिंह हैं, जो हर जगह रंग बदलकर बात करते हैं।

डुप्लीकेट नहीं चलेंगेअसली रंग में आना पड़ेगा

सीएम ने आगे कहा कि दिग्विजय सिंह 10 वर्षों तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे, लेकिन वे राजगढ़ का विकास नहीं कर सके। राजगढ़ का विकास अगर किसी ने किया है तो वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने किया है। सीएम ने कहा कि दिग्विजय सिंह हर जगह रंग बदलकर बात करते हैं। कभी राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तारीफ करते हैं। अरे, संघ की इतनी तारीफ करते हो तो आ जाओ शाखा में। स्वागत है आपका। कौन रोक रहा है आपको। आपको केवल वोट लेना है। ये डुप्लीकेट नहीं चलेंगे। असली रंग में आना पड़ेगा।

राजगढ़ की धरती पर श्रीराम का अपमान करने वाले नहीं चलेंगे 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह ने भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का बहिष्कार कर भारतीय संस्कृति का अपमान और हिंदुत्व पर हमला करने काम किया है। आतंकवादियों से गले मिलने का काम दिग्विजय सिंह ने किया। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि राजगढ़ तो रामभक्तों की धरती है, राजगढ़ की धरती पर भगवान श्री राम का अपमान करने वाले नहीं चलेंगे। यह वही दिग्विजय सिंह हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश का बंटाढार किया था।

 

दिग्विजय ने राजगढ़ को बदनाम कर प्रदेश को भी बीमारू बना दिया

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने दस साल मुख्यमंत्री रहते हुए न राजगढ़ के लिए कुछ किया न प्रदेश की जनता के लिए। उनके शासनकाल में प्रदेश की सड़कों की हालत खस्ता थी और बिजली भी नहीं मिलती थी। दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ को बदनाम कर प्रदेश को भी बीमारू राज्य बना दिया। शिवराज ने कहा कि जब तक सूरज और चांद रहेंगे तब तक कांग्रेस की तरफ से दिया गया यह प्रमाण रहेगा कि कांग्रेस ने राम मंदिर का विरोध किया था।

 

33 साल बाद लोकसभा चुनाव में दिग्विजय

राजगढ़ लोकसभा सीट से दो बार के सांसद रोडमल नागर को भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार प्रत्याशी बनाया है. वहीं कांग्रेस की ओर से उनके प्रतिद्वंदी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मैदान में हैं. दिग्विजय सिंह 33 साल बाद लोकसभा चुनाव में उतरे हैं. जिसके बाद से राजगढ़ लोकसभा सीट की हॉट सीटों में गिनती की जा रही है. देश और प्रदेश स्तर पर राजगढ़ लोकसभा सीट की चर्चा की जा रही है. भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के लिए यह सीट अहम मानी जा रही है.

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...