1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: महावीर जयंती पर CM मोहन यादव का बड़ा हमला, कहा-कांग्रेस को भगवा रंग पर आपत्ति तो अपने झंडे से हटाकर दिखाए

Loksabha Election: महावीर जयंती पर CM मोहन यादव का बड़ा हमला, कहा-कांग्रेस को भगवा रंग पर आपत्ति तो अपने झंडे से हटाकर दिखाए

मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार सुबह महावीर जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेस को भगवा आपत्ति है तो अपने झंडे से हटाकर दिखाए।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को महावीर जयंती पर कांग्रेस पर निशाना साधा। भोपाल में मीडिया के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, कांग्रेस को भगवा रंग से आपत्ति है तो झंडे से इसे हटाकर दिखाए।

वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है, हंसी भी
मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस की वामपंथी सोच पर शर्म भी आती है और हंसी भी आती है। इसे लेकर नाराज़गी भी है। अब भगवा रंग पर कांग्रेस के नेता आपत्ति जत रहे हैं। भगवा रंग त्याग और वैराग्य का प्रतीक है। सूर्य संस्कृति का वाहक है। सीएम ने कहा कि भगवा रंग का ऐसा विरोध है तो वो कांग्रेस अपने झंडे में भगवा रंग हटा दे।

कांग्रेस की स्थिति खराब बस जैसी 
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की स्थिति खराब बस की तरह बताया। कहा, कुछ लोग उसे आगे से धक्का देते हैं और कुछ लोग पीछे से धक्का देते हैं। स्थिति ही स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस के कुछ नेता पूरी सनातन संस्कृति को अपमानित करने का काम करते हैं। उम्मीद करता हूँ कि इसके लिए कांग्रेस क्षमा प्रार्थी रहेगी। दूरदर्शन के लोगो में  सफेद की जगह नारंगी रंग आया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...