1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: CM मोहन यादव ने BJP में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को दी बधाई,कहा-हमारा परिवार बढ़ रहा है

Loksabha Election: CM मोहन यादव ने BJP में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को दी बधाई,कहा-हमारा परिवार बढ़ रहा है

शिवपुरी जिले के पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला सहित 100 कांग्रेस नेता शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। गुना-शिवपुरी सीट पर 7 मई को मतदान है। इससे पहले दलबदल की यह खबरें कांग्रेस की चिंता बढ़ा सकती हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लोकसभा चुनाव के बीच मध्य प्रदेश में कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे हैं। एक के बाद एक कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। अब 19 अप्रैल को मतदान के बाद शनिवार को एक बार फिर पूर्व विधायक समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

भाजपा न्यू जॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ नरोत्तम मिश्रा के समक्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव  महेश गुलवानी के साथ दतिया के सैकड़ों कांग्रेसियो को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहीं, इस बीच कांग्रेस के 6 बार के वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बयान

मोहन यादव ने कहा जिस प्रकार से हमारा परिवार बढ़ रहा है यह हमारा सौभाग्य हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे काम करके भाजपा को बनाया विश्व की सबसे बड़ी पार्टी। जनतंत्र की स्थापना के लिए भाजपा कर रही काम है। मोहन यादव ने भाजपा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं कहा भाजपा परिवार में सबका स्वागत है। यादव ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में भाजपा को मिला अत्यधिक रुझान फिर एक बार बनने जा रही है मोदी सरकार।

कमलनाथ पर मुख्यमंत्री पर कसा तंज

मोहन यादव ने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा बड़े महाराज अपने घर से निकलते नहीं थे। पहली बार जनता के बीच वोट मांगने निकले हैं।

इन नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता 
शिवपुरी से पूर्व विधायक हरि बल्लभ शुक्ला, पूर्व प्रदेश महामंत्री महेश गुरबाणी, पूर्व महासचिव प्रदेश कांग्रेस अमित दांतरे सहित 100 कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली। भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी नेताओं को भगवा गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।

यह नेता रहे मौजूद 
इस दौरान न्यू ज्वाइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक नरोत्तम मिश्रा, भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री आनंद शर्मा, सुरेश पचौरी, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विधायक भगवान दास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...