1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: लोकसभा नामांकन के लिए मुख्यमंत्री देवास- शाजापुर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने किया नामांकन

Loksabha Election: लोकसभा नामांकन के लिए मुख्यमंत्री देवास- शाजापुर पहुंचे, BJP प्रत्याशी ने किया नामांकन

देवास-शाजापुर सांसद एवं लोकसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र सिंह सोलंकी ने आज नामांकन फॉर्म जमा किया। इस दौरान सीएम डॉक्टर मोहन यादव भी मौजूद रहे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

देशभर के साथ मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव की हलचल देखने मिल रही है, जहां देवास- शाजापुर में लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी का सिलसिला जारी है।

लोकसभा चुनाव के तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव देवास- शाजापुर पहुंचे। कलेक्टर कार्यालय पहुंच कर भाजपा के प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी के साथ निर्वाचन कार्यालय में नामांकन प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की उपस्थिति में शाजापुर में देवास- शाजापुर संसदीय क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी महेंद्र सोलंकी ने अपना नामांकन दाखिल किया। प्रदेश सरकार के मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक अरुण भीमावत उपस्थित थे।

सीएम मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा 29 ही लोकसभा सीट जीतेगी। प्रथम चरण के मध्यप्रदेश में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटें जीत रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं से जो फीड बैक मिला है, उसके आधार पर हम सभी सीटें जीत रहे हैं।

देवास संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह सौलंकी पिछली बार से भी ज्यादा मतों से चुनाव जीतेंगे। भाजपा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...