1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. Loksabha Election: मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव के घोषणा-पत्र से कराया अवगत

Loksabha Election: मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने लोकसभा चुनाव के घोषणा-पत्र से कराया अवगत

भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। सोमवार को मुख्मंत्री मोहन यादव और वीडी शर्मा ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेस कर मैनिफेस्टो की खासियत बताईं। भाजपा की यह पीसी प्रदेशभर में हुई हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है। बीजेपी ने इसे मोदी की गारंटी नाम दिया है। रविवार को दिल्ली में बीजेपी के केन्द्रीय कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लॉन्च किया।

मेनिफेस्टो के जरिए 2047 तक के विकसित भारत के विजन को बताने के लिए भोपाल में स्टेट मीडिया सेंटर में सीएम मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की।  इस दौरान उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र मोदी की गारंटी में शामिल विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराया। साथ ही सवालों के जवाब दिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, भाजपा के संकल्प पत्र के लिए पूरे एमपी में 1100 पेटियां रखवाई गईं थी। प्रदेश के 26 हजार लोगों के सुझाव हमें मिले थे। मध्य प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को मुफ्त इलाज का सुझाव दिया था।

उन्होंने कहा, भाजपा के केंद्रीय नेत्तृव द्धारा जारी संकल्प पत्र आगामी 2047 के विकसित भारत का संकल्प पत्र है। इस संकल्प पत्र में पिछले दस वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो संकल्प लिए थे, उनको पूरा किया गया हैं।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि संकल्प वह होता है, जिसे पूरा किया जाए। मोदी जी का यह स्वभाव भी है। वह तो कहते हैं करते भी हैं। गारंटी की गारंटी वही व्यक्ति बोल सकता है, जिसके अंतर्मन से इस शब्द का महत्व समझे।

सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के नाम से सबसे ज्यादा मकान शहरी क्षेत्र में दिए गए हैं। मेरे उज्जैन जिले में 7000 से ज्यादा शहरी आवास गरीबों को मिले हैं। दिल्ली में जारी संकल्प पत्र में हर गरीब को मकान दिए जाने का वादा किया गया है।

मोहन यादव ने कहा, आमतौर पर चुनाव से पहले घोषणाप जारी किए जाते हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में की गई घोषणाओं को संकल्प में बदला है। इन्हें पूरा किया है। इसलिए उन्होंने इसका नाम संकल्प रखा है।

संकल्प वह होता है जिसे पूरा किया जाए। लेकिन, जो मोदी जी का स्वभाव है जिसे वह कहते हैं गवर्नमेंट गारंटी की भी गारंटी है। अंग्रेजी की डिक्शनरी में भी यह शब्द नहीं मिलेगा। गारंटी की गारंटी वही व्यक्ति बोल सकता है जिसके अंतर्मन में इस शब्द की महत्व भी हो।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्जैन को मिल नगरी कहते थे, लेकिन मिल बंद हो गए। प्रधानमंत्री ने शहरों को नया जीवन दिया है। संकल्प पत्र में टूरिज्म डेवलपमेंट का वादा है। मैंने इस दिशा में काम किया है। मध्य प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। चीता प्रोजेक्ट के बाद MP में पर्यटन का महत्व बढ़ गया है। महाकाल लोक बनने से धार्मिक पर्यटन में तेजी से बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दुनिया में 60 देश ऐसे हैं, जिनकी पूरी अर्थव्यवस्था टूरिज्म पर आधारित है। प्रदेश में जिस तरीके से मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उससे मेडिकल टूरिज्म का रास्ता भी खुला है। आगमी 2 साल में हम हर लोकसभा क्षेत्र में एक मेडिकल कॉलेज बनाएंगे। एयर एंबुलेंस सेवा शुरू की है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...