भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को सिवनी के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में दर्शन व पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को सिवनी भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित किया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, सांसद भारती पारधी, जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन एवं जिला प्रभारी अरूण द्विवेदी मंचासीन रहे।



