1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. MP News: भोपाल में भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल की डॉ. महेंद्र सिंह से मुलाकात, दी बिहार जीत की शुभकामनाएँ

MP News: भोपाल में भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल की डॉ. महेंद्र सिंह से मुलाकात, दी बिहार जीत की शुभकामनाएँ

भोपाल में भाजपा के प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी, डॉ. महेंद्र सिंह  से मुलाकात कर उनको बिहार विधानसभा चुनाव  में मिली जीत की बधाई दी।

By: Abhinav Tiwari 
Updated:
MP News: भोपाल में भाजपा प्रवक्ता आशीष अग्रवाल की डॉ. महेंद्र सिंह से मुलाकात, दी बिहार जीत की शुभकामनाएँ

भोपाल में भाजपा के प्रवक्ता आशीष अग्रवाल ने भाजपा मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी, डॉ. महेंद्र सिंह  से मुलाकात कर उनको बिहार विधानसभा चुनाव  में मिली जीत की बधाई दी। इसके साथ ही आशीष अग्रवाल ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखते हुए कहा कि बिहार चुनाव में NDA की 202 सीटों की ऐतिहासिक विजय में तिरहुत–मिथिला जोन की विशेष भूमिका रही है।

जहाँ उनके प्रभार वाले क्षेत्रों में 52 सीटों पर अद्भुत विजय मिली।यह सफलता उनके संगठन कौशल, रणनीतिक दृष्टि और प्रभावी नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है।

बता दें कि बिहार चुनाव में NDA की 202 सीटों की ऐतिहासिक जीत मिली है। बिहार विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने मध्य प्रदेश के खास उन नेताओं की तैनाती की थी, जो वोटर की नब्ज थामकर बूथ तक बीजेपी को मजबूत कर सकें। और ये काम, मध्य प्रदेश के बीजेपी नेताओं ने बखूबी किया है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले राष्ट्रीय स्तर के कुशल संगठनकर्ता एवं  मध्य प्रदेश में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बिहार में मोर्चा संभाल लिया था।

बिहार विधानसभा की 58 सीटों की जवाबदारी उनके पास थी डॉ. महेन्द्र सिंह पर्दे के पीछे रहकर चुनावी रणनीति पर काम कर रहे थे। 58 सीटें ऐसी थीं, जहां पर वो चुनाव का पूरा प्रबंधन तारीखों के ऐलान के बहुत पहले से संभाल चुके थे। जिसमें उनके प्रभार वाले क्षेत्रों में 52 सीटों पर भाजपा को जीत  मिली।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...