1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सांसद के बेटे आयुष गोली कांड में आया नया मोड़, TV पर सांसद और बहू में हुई तीखी बहस, जानें क्या कहा

सांसद के बेटे आयुष गोली कांड में आया नया मोड़, TV पर सांसद और बहू में हुई तीखी बहस, जानें क्या कहा

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सांसद के बेटे आयुष गोली कांड में आया नया मोड़, TV पर सांसद और बहू में हुई तीखी बहस, जानें क्या कहा

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

मोगनलालगंज: उत्तर प्रदेश के मोहनलालगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष की गोली कांड नया मोड़ ले लिया है। आयुष की गोलीकांड मामला मंगलवार को नाटकीय मोड़ पर आ गया। वारदात के बाद फरार बताये जा रहे आयुष ने एक वीडियो जारी किया । इस विडियो के माध्यम से बेटे आयुष ने अपने पिता से माफी मांगते हुए पत्नी अंकिता पर गंभीर आरोप लगाया है। जिसके बाद आयुष की पत्नी अंकिता ने भी पति के विडियो के जवाब में आयुष पर उसे फंसाने और एफआईआर दर्ज कराने की धमकी दी है।

आपको बता दें कि इस प्रकरण में जब आयुष की पत्नी अंकिता और बीजेपी सांसद कौशल किशोर का एक टीवी बहस में आमना-सामना हुआ तो दोनों लड़ने लगे। टीवी बस में पत्नी अंकिता ने अपने ससुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अब अपने बेटे आयुष को क्यों बचा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि आयुष ने गलती नहीं की है, तो फिर वह हाजिर क्यों नहीं हो रहे। वह भाग क्यों रहे हैं।

बहू के इस सवाल पर बीजेपी सांसद कौशल किशोर ने कहा कि, “आयुष को अगर बचाना होता तो फिर वह तुमसे शादी नहीं करता। मैंने उसे समझाया था कि तुमसे शादी न करे, लेकिन उसने मेरी बात नहीं मानी। आपने उसे फंसाया और उसका परिवार छुड़ाया है।“  इसके बाद ससुर और बहू के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि बहू अंकिता ने आत्महत्या की धमकी तक दे डाली।

आपको बता दें की 3 मार्च को बीजेपी सांसद कौशल किशोर के बेटे के उपर फायरिंग की गई थी। जिसके बाद सांसद के बेटे आयुष ने विरोधियों पर फायरिंग का आरोप लगाया था। मामले हाईप्रोफाइल होने के कारण पुलिस ने तेजी से छानबीन शुरू की तो सामने आया कि सांसद पुत्र के कहने पर उसके साले आदर्श ने ही फायरिंग की थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...