रिपोर्ट: फखरे आलम/नंदनी
हाथरस: उत्तरप्रदेश के हाथरस में हुए दर्दनाक मामले ने सियासी मोड़ ले लिया है। एक तरफ जहां इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार को घेरने में लगी थी, वो अब हाथरस काण्ड पर मुख्य आरोपी के साथ सपा प्रमुख का फोटो सामने आने के बाद सुस्त पड़ गई है। आपको बता दें कि इस फोटो के सामने आने के बाद बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर ताबड़तोड़ हमले किये है। भाजपा के फायरब्रांड नेता रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने कहा कि,” प्रदेश में जो भी आपराधिक घटनायें होती है उसमें सपा जरूर शामिल रहते है । अखिलेश जी को चाहिए कि वह सपा के गुण्डों को रोक लें अपराध अपने आप कम हो जाएगा ।”
भाजपा नेता ने आगे कहा कि अखिलेश जी का साफ मत है कि सरकार हटाने के लिए अराजकता का माहौल बना दो और इसी कारण वह ऐसा कर रहे है । स्वाभाविक घटनाओं को भी वह सीधे सरकार से जोड़ रहे है यह ठीक वैसा ही है जैसा किसी थानेदार को हटाना हो तो थाना क्षेत्र में अराजकता फैला दो , किसी एसपी को हटाना हो तो जिले में अपराध बढ़ा दो और प्रशानिक अधिकारी को हटाना हो तो विकास कार्यों को अवरुद्ध कर दो । ठीक इसी प्रकार सरकार को बदनाम कर दो ताकि जनता की नजर में सरकार की छवि धूमिल हो जाये और यहाँ कोई औद्यौगिक इकाई भी न आने पाए ।
बाराबंकी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और भाजपा के फ़ायरब्रांड नेताओ में शुमार रंजीत बहादुर श्रीवास्तव आज जब मीडिया के सामने आए तो अपने तरकश से वह बाण निकाले जो सपा को अन्दर तक घायल कर गए ।