रिपोर्ट- पल्लवी त्रिपाठी
बिहार : बिहार में अपराधियों के मन में सरकार का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। जी हां, जिस मामले को हम बाते जा रहे है उसे पढ़कर आप भी यही सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। दरअसल, रिसेप्शन से लौट रहीं दो लड़कियों पर बदमाशों ने गोली चला दी । जिसके चलते दोनों लड़कियां गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है, फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस भी जांच में जुट गयी है ।
बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश के बनारस के लोहता गांव निवासी मुबारक अली की 17 वर्षीया पुत्री शमा परवीन और उसकी मौसेरी बहन 16 वर्षीया पुत्री अलीशा नाज पर कुछ बदमाशों ने गोलियों बरसा दी । जख्मी युवतियों के मामा चांद ने पूछताछ में बताया कि वो दोनों टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला, अपनी नानी के घर आई थीं, जहां से बुधवार की रात दोनों वलीगंज स्थित अपने रिश्तेदार एहसान खान के बेटे सोनू के रिसेप्शन में शामिल होने गई थीं । जिसके बाद अपने मामा चांद के साथ दोनों बहनें बाइक से घर वापस लौट रही थीं । इसी बीच वलीगंज धरहरा चौकी के पास नशे में धुत तीन हथियारबंद अपराधी आ गए ।
उन्होंने आगे बताया कि पहले बदमाशों ने बाइक रोकने के लिए कहा , लेकिन जब चांद ने बाइक नहीं रोकी तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी । फायरिंग के दौरान गोली लगने से दोनों बहनें जख्मी हो गईं । जख्मी अलीशा नाज के दाहिने कंधे के पास गोली लगी, जबकि दूसरी जख्मी उसकी मौसेरी बहन शमा परवीन को बाएं हाथ में लगी है जो फंसी हुई है । घटना के बाद उन्हें आनन- फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया । जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है । मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी है । पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है ।