1. हिन्दी समाचार
  2. भाग्यफल
  3. सूर्य ग्रहण – जानिये 12 राशियों पर क्या रहेगा प्रभाव !

सूर्य ग्रहण – जानिये 12 राशियों पर क्या रहेगा प्रभाव !

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

26 दिसंबर को सूर्यग्रहण सुबह 8:21 बजे से शुरू होगा। 8:21 बजे से स्पर्श के बाद 9:40 बजे ग्रहण का मध्य होगा, 11:14 बजे मोक्ष होगा। ग्रहण लगभग 173 मिनट लंबा चलेगा। 

हमारी धार्मिक जो मान्यताये है उनके अनुसार सूर्य ग्रहण एक अशुभ घटना है क्यूंकि सूर्य के प्रकाश से ही ये सम्पूर्ण जगत विद्यमान है जिसके कारण सूर्य ग्रहण को किसी भी नज़रिये से शुभ नहीं माना जाता है तो आइये जानते है 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव रहेगा !

मेष राशि –

धनु राशि में हो रहा ग्रहण आपके भाग्य यानी 9 वे भाव से हो रहा है, इस दौरान आप धार्मिक कार्यो को सम्पादित करे और किसी की बुराई करने से बचे।

वृष राशि –

इस राशि के जातको के लिए सूर्य ग्रहण अष्टम भाव में हो रहा है, शत्रु बढ़ सकते है वही अचानक से कोई दुर्घटना हो सकती है।

मिथुन राशि –

इस राशि के जातकों के लिये सूर्य ग्रहण सप्तम भाव में हो रहा है, इस ग्रहण का प्रभाव आपके जीवन साथी विपरीत हो सकता है उसका ध्यान रखे वही साझेदारी में काम कर रहे है तो विवाद से बचाकर अपने आप को चलना होगा।

कर्क राशि –

इस राशि के जातको के लिए सूर्य ग्रहण छटे भाव में हो रहा है जो की शुभ है, शत्रु परास्त होंगे लेकिन शरीर का ध्यान रखना होगा, ध्यान रखिये कोई रोग न हो।

सिंह राशि –

इस राशि के जातको के लिये सूर्य ग्रहण पंचम स्थान में हो रहा है, इस ग्रहण से संतान पक्ष से चिंता वही निवेश किए गए धन की हानि हो सकती है।

कन्या राशि –

इस राशि के जातको के लिये सूर्य ग्रहण चौथे भाव से हो रहा है जिसके कारण माँ के स्वास्थ्य को कष्ट वही पारिवारिक क्लेश हो सकता है।

तुला राशि –

तुला राशि के जातको के तीसरे भाव से यह ग्रहण हो रहा है जो की अच्छे परिणाम देगा, आपकी यात्रा सफल होगी वही धन लाभ होगा।

वृश्चिक राशि –

इस राशि के जातको के दूसरे भाव से ग्रहण हो रहा है जो की धन स्थान है और वाणी का विचार भी उसी भाव से किया जाता है और इस ग्रहण के कारण आपको धन हानि हो सकती है वही किसी प्रियजन से आपके मतभेद हो सकते है।

धनु राशि –

इस राशि के जातको के जातको के लिये सूर्य ग्रहण लग्न से हो रहा है, जिसके कारण आपके ऊपर थोड़ी सी नेगेटिविटी हावी हो सकती है। आपको योग से लाभ होगा।

मकर राशि –

इस राशि के जातको के लिये सूर्य ग्रहण उनके व्यय भाव यानी 12वे स्थान से हो रहा है और इस गोचर के फलस्वरूप धन खर्च होगा, यात्रा में हानि और कोई वस्तु खो सकती है।

कुम्भ राशि –

इस राशि के जातको के लिए सूर्य ग्रहण 11वे भाव से हो रहा है, इस ग्रहण के फलस्वरूप लाभ की सिचुएशन बनेगी वही बड़े भाइयों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा।

मीन राशि –

इस राशि के जातको के लिये सूर्य ग्रहण दसवें स्थान से हो रहा है जिसके कारण कार्य स्थल पर तनाव होगा वही घर का वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...