1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जेल में बंद पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी और पूर्व मंत्री आजम खान हैं कोरोना पॉजिटिव, , इलाज के लिए नहीं जाना चाहते जेल से बाहर, जानें कारण

जेल में बंद पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी और पूर्व मंत्री आजम खान हैं कोरोना पॉजिटिव, , इलाज के लिए नहीं जाना चाहते जेल से बाहर, जानें कारण

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जेल में बंद पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी और पूर्व मंत्री आजम खान हैं कोरोना पॉजिटिव, , इलाज के लिए नहीं जाना चाहते जेल से बाहर, जानें कारण

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

प्रयागराज: कोरोना के दूसरे लहर के कहर से मचे हाहाकार से लोग ऑक्सीजन की कमीं से लगातार दम तोड़ रहे हैं। केंद्र सरकार से लेकर देश के सभी राज्यों के सरकारों के तमाम प्रयास फेल ही दिखाई दे रहें हैं। वहीं सुप्रीम कोर्ट से लेकर कई हाईकोर्ट में संक्रमण के रोकथाम के लिए लगातार सुनवाई चल रही है। इन सब के बीच संक्रमण रुक नहीं पा रहा है।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण जेलों कर अपनी दस्तक दे चुका है। यूपी की जेल में बंद कैदी लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिसको लेकर सभी सतर्क हैं। कैदियों की देखरेख के लिए जिले के सीएमओ से लेकर तमाम डॉक्टर और अधिकारी नजर गड़ाए हुए हैं। इन सब के बीच पूर्वांचल के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद होने के साथ ही कोरोना संक्रमित हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान सीतापुर जेल में बंद हैं, ये भी कोरोना संक्रमित हैं। दोनों की हालत में सुधार हो रहा है। दोनों को आइसोलेशन में रखा गया है।

बात समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान की तो वो अपने बेटे के साथ सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान का ऑक्सीजन लेवल 97- 98 के बीच चल रहा है। जेल प्रशासन ने आजम खान को एहतियात के तौर पर लखनऊ अस्पताल भेजने की पेशकश भी की थी, लेकिन आजम खान ने इलाज के लिए बाहर जाने से मना कर दिया। आपको बता दें कि वे सीतापुर जेल में ही रहना चाहते हैं। जेल के अधिकारियों ने आजम खान और उनके बेटे को एक साथ एक ही बैरक में रखा है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

जबकि पूर्वांचल के बाहुबली बांदा जेल की बैरक नंबर 15 में बंद विधायक मुख्तार अंसारी का ऑक्सीजन लेवल भी 96-98 चल रहा है। उनको किसी भी तरह की परेशानी नहीं है। जेल के डॉक्टर लगातार मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत दी जाने वाली दवाएं दी जा रही हैं। यूपी के डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि जेल प्रशासन के लिए सभी कैदी बराबर हैं। सभी की देख रेख की जा रही है। कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...