शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने दिल्ली शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनकी गिरफ्तारी और ट्रायल कोर्ट की रिमांड को चुनौती देते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया। सिंह की याचिका का उल्लेख मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की पीठ के समक्ष किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट आज इस मामले की सुनवाई कर सकता है।
